कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जिला कोरबा को नोडल अधिकारी और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

(Bureau Chief, Korba)


