KORBA : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 हेतु तिथियों की घोषणा

          कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु वर्ष 2026-27 की प्रवेश परीक्षा की तिथि, समय एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की समय-सारणी जारी की गई है।

          प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई 2026 से 10 मई 2026 प्रातः 9.30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद⁠ पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यदि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे निकटस्थ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय या जिला कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। प्राक्चयन परीक्षा दिनांक 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 10बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के दिन प्रातः 9.30 बजे से 10.00 बजे के बीच ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जिले में परीक्षा संचालन हेतु कुल तीन परीक्षा केंद्र-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला, कटघोरा, शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर, कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रामपुर, पोड़ीउपरोड़ा निर्धारित किए गए हैं



                    Hot this week

                    KORBA : आंगनबाड़ी सहायिका के 4 रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति 9 सितंबर तक

                    कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा...

                    KORBA : राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

                    कोरबा (BCC NEWS 24): कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन...

                    कोरबा : BALCO की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): कभी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग...

                    Related Articles

                    Popular Categories