अमेरिका: टेक्सास में प्लेन क्रैश, तेज रफ्तार की वजह से छोटा विमान हादसे का शिकार हुआ, 5 लोगों की मौत

            अमेरिका: टेक्सास राज्य में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा विम्बरली नाम के शहर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, सेसना 421C विमान गुरुवार रात करीब 11:25 बजे क्रैश हो गया।

            अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान काफी तेज रफ्तार में था, जिस वजह से हादसा हुआ। अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं, क्योंकि पहले उनके परिवार वालों को सूचना दी जाएगी।

            इस मामले की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मिलकर करेंगे। बताया गया है कि उसी इलाके में उड़ रहा एक दूसरा विमान सुरक्षित तरीके से सैन एंटोनियो के पास लैंड कर गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories