BIG NEWS: चीन का बड़ा फैसला, 53 अफ्रीकी देशों के लिए टैरिफ खत्म किए

            बीजिंग: चीन ने अफ्रीका के 53 देशों के लिए टैरिफ खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। यह नई पॉलिसी 1 मई 2026 यानी शुक्रवार से लागू हो रही है और 30 अप्रैल 2028 तक जारी रहेगी।

            चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि, चीन के साथ डिप्लोमैटिक संबंध रखने वाले देशों के प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ लगेगा।

            इस कदम के जरिए चीन खुद को अफ्रीका का मजबूत आर्थिक साझेदार और ओपन मार्केट वाले देश के तौर पर पेश करना चाहता है। खासकर ऐसे समय में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में अफ्रीकी देशों पर टैरिफ बढ़ाए थे।

            चीन का दावा है कि वह अफ्रीका को जीरो टैरिफ देने वाला पहला बड़ा देश बन गया है। इससे कृषि उत्पाद जैसे कॉफी, चाय, नट्स और एवोकाडो के निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे ग्रामीण आय और रोजगार पर सकारात्मक असर पड़ेगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories