नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री के बयान पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई, हिमंता ने कहा था- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

              नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयान को लेकर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार को ढाका ने भारतीय कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बाधे को विदेश मंत्रालय में तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया।

              बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर संयम बरतना जरूरी है और इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणियां दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकती हैं।

              दरअसल, 26 अप्रैल को हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बयान में कहा था कि असम में पकड़े गए 20 विदेशी नागरिकों को ‘पुश बैक’ कर बांग्लादेश भेज दिया गया। उनके इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया।

              बांग्लादेश ने इन टिप्पणियों को ‘काउंटरप्रोडक्टिव’ बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच विश्वास पर असर पड़ सकता है।

              बता दें कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से काफी मजबूत रहे हैं, जिनकी नींव 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पड़ी थी। हालांकि हाल के समय में कुछ मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच संवेदनशीलता बनी हुई है।

              ढाका में हालिया राजनीतिक बदलावों के बाद द्विपक्षीय संबंध नए दौर से गुजर रहे हैं, जहां सहयोग के साथ-साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में

                              1965 की दुर्लभ हस्तलिखित पाण्डुलिपि का संरक्षण शुरूलक्षणधारी मिश्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories