रायपुर : मानपुर क्षेत्र में 3 उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई

            राशन वितरण में अनियमितता का मामला

            रायपुर (BCC NEWS 24): मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत कुल तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानोंकृजामड़ी, सरखेड़ा एवं साल्हेभट्टीकृमें राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हितग्राहियों के ई-पॉस मशीन में सत्यापन के बावजूद राशन नहीं दिए जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

            कलेक्टर के निर्देशन में की गई जांच में जामड़ी स्थित दुकान, जिसका संचालन कमल स्व सहायता समूह गट्टेपायली द्वारा किया जा रहा था, में फरवरी एवं मार्च माह के दौरान 50 हितग्राहियों को राशन नहीं दिया जाना पाया गया। इस पर संबंधित समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

            सरखेड़ा की उचित मूल्य दुकान, संचालित प्रज्ञा शील करूणा स्व सहायता समूह अरजगुबला, में मार्च माह के दौरान 108 हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं किए जाने की पुष्टि हुई। इसके चलते दुकान का संचालन निलंबित कर इसे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति औंधी से संलग्न किया गया है। साल्हेभट्टी की दुकान में भी अनियमितता पाए जाने पर उसका संचालन निरस्त करते हुए सहेली स्व सहायता समूह को नई संचालन एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories