झारखंड: धनबाद में BCCL की कोल वाशरी में बड़ा हादसा, कोयले की स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत, लोडिंग के दौरान अचानक मलबे का बड़ा हिस्सा गिरा 

          झारखंड: धनबाद में शनिवार को कोयला स्लरी (कोयले का पाउडर) धंस गई, जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर मुनीडीह में BCCL की कोल वाशरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया।

          आसपास के मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव काम शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। मलबा हटाकर चारों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

          मृतक की पहचान प्रेम बाउरी, माणिक बाउरी, दीपक बाउरी और नारायण यादव के रूप में की गई है।

          घटना की 4 तस्वीरें…

          मजदूर कोल वाशरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान मलबे के नीचे दब गए।

          सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेसीबी से मलबा हटाया।

          सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेसीबी से मलबा हटाया।

          प्रशासन ने चारों मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए हैं।

          प्रशासन ने चारों मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए हैं।

          परिजन ने BCCL प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया

          हादसे के बाद मजदूरों के परिजन रोते-बिलखते दिखे।

          हादसे के बाद मजदूरों के परिजन रोते-बिलखते दिखे।

          घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन ने BCCL प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

          आक्रोशित परिजनों ने प्रदर्शन किया

          आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चारों शवों को मुनीडीह कोल वाशरी गेट के सामने रखकर मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं।



                    Hot this week

                    बांग्लादेश: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज, 349 सांसद वोट डालेंगे

                    ढाका: बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव...

                    रायपुर : पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

                    मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार,...

                    Related Articles

                    Popular Categories