BREAKING: प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, बंगाल-असम में जीत पर बोले- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व, वर्षों की साधना सिद्ध हुई, देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देख रहा हूं

          नई दिल्ली: भाजपा 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। फाइनल रिजल्ट कुछ देर में आएंगे। लेकिन भाजपा मुख्यालय में जश्न जारी है।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की साधना जब सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी में देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

          एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। आज का ये दिन कई मायनों में खास है। ये देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा, भरोसे का दिन है। भरोसा भारत महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर, भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत भावना पर।

          पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को माला पहनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मां कामाख्या की तस्वीर भेंट की।



                    Hot this week

                    बांग्लादेश: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज, 349 सांसद वोट डालेंगे

                    ढाका: बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव...

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    Related Articles

                    Popular Categories