Stock Market Today: सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद, निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, अडाणी पोर्ट्स-HUL के शेयर 5% तक चढ़े

          मुंबई: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ।

          आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। अडाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 5% तक की तेजी रही।

          एशियाई बाजार में भी आज तेजी

          इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
          कोस्पी (साउथ कोरिया)6,936+338+5.12%
          निक्केई (जापान)59,513+228+0.38%
          हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26,096+319+1.24%

          1 मई को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला काराबोर

          इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
          डाउ जोन्स49,499−152-0.31%
          नैस्डैक25,114+222+0.89%
          S&P 5007,230+21+0.29%

          7 दिन में FII ने 12,620 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

          कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
          DII3,4877,46136,684
          FII/FPI-8,048-12,620-51,873

          नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

          गुरुवार को 583 अंक गिरा था भारतीय शेयर बाजार

          बीते हफ्ते गुरुवार, 30 अप्रैल को सेंसेक्स में 583 अंक (0.75%) की गिरावट रही। ये 76,913 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.74%) की गिरावट रही, ये 23,998 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली थी।



                    Hot this week

                    बांग्लादेश: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज, 349 सांसद वोट डालेंगे

                    ढाका: बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव...

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    Related Articles

                    Popular Categories