हिमाचल में मौसम की मार जारी, शिमला में तेज बारिश, मंडी-कुफरी में भारी ओलावृष्टि, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

              शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। शिमला के कुफरी, फागू व महासू पीक समेत मंडी और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। इसके बाद जमीन पर ओलों के मोटी परत बिछ गई। कुफरी-महासू में निरंतर चार दिन से भारी ओलावृष्टि हो रही है। इससे सेब की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है।

              वहीं, राज्य के अन्य भागों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कल भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

              शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई।

              शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश हुई।

              7 से 9 मई तक थोड़ा कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

              7 से 9 मई तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन इस दौरान अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछे क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं। 10 मई और 11 मई को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।

              वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान भी अधिकांश भागों में बारिश और शिमला जिला के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 30.6 मिमी, कांगड़ा 29.4 मिमी, चौपाल 18.0, शिलारू 15.8, सराहन 15.5, पालमपुर 15.4, रोहड़ू 14.0, मंडी 13.4, जोगेंद्रनगर 9.0, कल्पा 7.2 और बरठी में 5.2 मिमी बारिश हुई।

              बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट

              बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषकर किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में रात का पारा जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। किन्नौर के कल्पा का पारा 2.6 डिग्री, लाहौल स्पीति के ताबो का 2.7, कुकुमसैरी 2.9 और केलांग का 4.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

              नाहन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री नीचे गिरा

              राज्य के अन्य शहरों का रात का पारा भी सामान्य से नीचे गिरा है। नाहन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 8.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का रात का पारा 14.6 डिग्री तक लुढ़क गया है। शिमला का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 11.0 डिग्री रह गया है।

              भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 9.6 डिग्री नीचे लुढ़का

              इसी तरह, अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.3 डिग्री, मंडी का 6.6 डिग्री गिरने के बाद 26.2 डिग्री, नाहन का 6.5 डिग्री लुढ़कने के बाद 26.8 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री कम होने के बाद 31.0 डिग्री और शिमला का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे गिरने के बाद 18.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में वित्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories