राजस्थान: बांसवाड़ा में बड़ा हादसा, 10 यात्रियों से भरी नाव नदी में पलटी, 8 साल का बच्चा समेत 2 लापता, 8 लोग तैरकर बाहर निकले, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

              राजस्थान: प्रदेश के बांसवाड़ा में माही नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 10 लोग सवार थे, नाविक सहित 8 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। 8 साल का बच्चा और एक युवक लापता है। हादसा अरथूना थाना क्षेत्र में पांचवाड़ा पंचायत के भैंसाउ गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ।

              घटना की सूचना मिलते ही अरथूना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशासन ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों, सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को बुलाया। जयेश (21) पुत्र कचरा और मानव (8) पुत्र नाथू को टीम तलाश रही है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

              मानव को छोड़कर नाव सवार सभी लोग अरथूना थाना क्षेत्र के गांव भानो का पाड़ा के रहने वाले हैं। मानव मोटा गांव थाना क्षेत्र के गांव चंदूजी का गढ़ा का निवासी है। वे संगमेश्वर महादेव मंदिर घूमने आए थे। मंदिर दर्शन करने के बाद सभी माही नदी में बोटिंग के लिए जा रहे थे। किनारे से 200 मीटर अंदर नदी में जाने पर नाव पलट गई। हादसे के बाद नाविक फरार है।

              हादसे से जुड़ी 4 PHOTOS…

              सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

              सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

              नदी में बोट से लापता लोगों की तलाश करती रेस्क्यू टीम।

              नदी में बोट से लापता लोगों की तलाश करती रेस्क्यू टीम।

              हादसे के बाद नदी के किनारे भीड़ जुट गई।

              हादसे के बाद नदी के किनारे भीड़ जुट गई।

              नाव पलटने के बाद लोकेश, डायलाल, चंद्रवीर, रमेश, दिनेश, राजू और प्रवीण तैरकर बाहर निकल आए।

              नाव पलटने के बाद लोकेश, डायलाल, चंद्रवीर, रमेश, दिनेश, राजू और प्रवीण तैरकर बाहर निकल आए।

              नाव में सवार लोगों को नहीं दी थी लाइफ जैकेट

              जानकारी के अनुसार, नाव में यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। इसके कारण किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण क्षमता से ज्यादा लोगों का नाव में सवार होना भी बताया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम

                              छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन, मुख्य सचिव स्तर...

                              रायपुर : एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज

                              लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए...

                              Related Articles

                              Popular Categories