रायपुर : सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

              राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही मिल रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में आयोजित शिविर में राधाकृष्णनगर निवासी श्री गौतम सरदार को उनकी लंबे समय से लंबित समस्या से राहत मिली। वे अपने राशन कार्ड में बच्चों के नाम जुड़वाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, लेकिन उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

              ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों के माध्यम से शिविर की जानकारी मिलने पर वे अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। यहां आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ दिए। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री गौतम सरदार ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी जल्दी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई है तथा उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार की मंशा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही सुनिश्चित किया जाए।  प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक हितग्राही को समयबद्ध सेवाएं मिलें।


                              Hot this week

                              रायपुर : मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर

                              राइस मिल संचालन से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरतारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : फसल विविधिकरण से बदली किसान कुंवर सिंह मधुकर की तस्वीर

                              पारंपरिक धान खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी...

                              Related Articles

                              Popular Categories