BIG NEWS: अमेरिका-ईरान के बीच 14 शर्तों पर समझौता तैयार, अब जल्द खत्म हो सकती है दोनों में जंग, अमेरिका ईरानी प्रॉपर्टी लौटाएगा; ईरान होर्मुज खोलेगा, न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकेगा

              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका और ईरान में युद्ध खत्म करने और परमाणु बातचीत का रास्ता तय करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है।

              दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला समझौता (MOU) तैयार है। हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है।

              समझौते की अहम शर्तें जानिए

              • सबसे पहले युद्ध खत्म करने की घोषणा होगी
              • 30 दिनों तक दोनों देशों की विस्तृत बातचीत होगी
              • इसमें होर्मुज, परमाणु कार्यक्रम, अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे होंगे
              • दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद या फिर जिनेवा जैसे शहरों पर विचार हो रहा है।

              ड्राफ्ट के मुताबिक, ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम को कुछ समय के लिए रोक सकता है। बदले में अमेरिका धीरे-धीरे प्रतिबंध कम करेगा और ईरान के जब्त किए हुए अरबों डॉलर जारी कर सकता है। साथ ही, होर्मुज में दोनों तरफ से लगाई गई पाबंदियों में भी ढील दी जाएगी।

              हालांकि सबसे बड़ा विवाद न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने की अवधि को लेकर है। ईरान 5 साल का प्रस्ताव दे चुका है, जबकि अमेरिका 20 साल चाहता था। अब बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है, जिसमें 12 से 15 साल तक की अवधि पर बात चल रही है।

              तेहरान में सड़क पर पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की तस्वीर वाले बिलबोर्ड लगाए गए हैं।

              तेहरान में सड़क पर पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की तस्वीर वाले बिलबोर्ड लगाए गए हैं।

              पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

              1. होर्मुज पर UN में नया प्रस्ताव: अमेरिका ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए UNSC में नया प्रस्ताव पेश किया है। इसमें ईरान से हमले, माइंस बिछाना और टोल वसूली तुरंत रोकने को कहा गया है।

              2. UAE पर फिर हमला: ईरान ने UAE पर लगातार दूसरे दिन मिसाइल और ड्रोनों से हमला किया। UAE ने कहा कि उसके डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल और ड्रोन को आसमान में ही रोक लिया।

              3. USS जॉर्ज बुश वॉरशिप होर्मुज पहुंचा: अमेरिका ने होर्मुज में प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश वॉरशिप भेजा। इसका मकसद उन जहाजों को सुरक्षित निकालना था, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं।

              4. फुजैराह हमले के बाद भारत नाराज: भारत ने कहा कि तीन भारतीय नागरिकों का घायल होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है। साथ ही कहा कि आम लोगों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए।

              5. चीन की देशी कंपनियों को धमकी: चीनी कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए वहां की सरकार ने एक कानून बनाया है। इसके तहत विदेशी प्रतिबंधों को मानने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, अमेरिका ने ईरान से व्यापार करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किया रामपुर स्थित एमएम हेचरी का निरीक्षण

                              65 एकड़ जलक्षेत्र में विकसित हैचरी में तेलापिया, पगेशियस...

                              रायपुर : बिलासपुर जिले में सौर ऊर्जा से लहलहाएंगे खेत

                              उड़नताल सिंचाई योजना के लिए 67.09 करोड़ रूपए मंजूररायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories