रायपुर : सीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई : 3 दिन में भैंसामुड़ा के बच्चों को मिली क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा में बच्चों को मात्र तीन दिनों के भीतर क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की इस त्वरित पहल से गांव के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि 03 मई को सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय अपने जशपुर प्रवास के समय भैंसामुड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के मैदान पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा और उनके उत्साह से प्रभावित होकर स्वयं भी उनके साथ मैदान में उतरकर खेला। बच्चों से संवाद के दौरान उनके खेल के प्रति लगाव और नियमित अभ्यास को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की गई थी।

          मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बच्चों को क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की। खेल सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें नए उत्साह का संचार हुआ स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने इस पहल को बड़ी सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।



                    Hot this week

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा जिले के प्रवास पर

                    अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न...

                    रायपुर : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

                    वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय...

                    Related Articles

                    Popular Categories