रायपुर : जशपुर के किसानों के लिए बड़ी सौगात

              गेरानाला जलाशय योजना को 18.22 करोड़ रूपए की संशोधित स्वीकृति

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में कृषि और सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बहुप्रतीक्षित गेरानाला जलाशय योजना के लिए 18.22 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की खेती-किसानी की सूरत बदल जाएगी। लगभग 1212 हेक्टेयर भूमि तक पानी पहुंचेगा। 988 हेक्टेयर खरीफ फसलों और 257 हेक्टेयर रबी फसलों के लिए सिंचाई सुनिश्चित होगी। कृषि उत्पादन में वृद्धि से स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय बढ़ेगी।

              पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

              राज्य शासन ने इस परियोजना को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि कार्य समय पर और उच्च मानकों के साथ पूरा हो सके। कार्य को स्वीकृत राशि और निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा। अनावश्यक देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

              गुणवत्ता नियंत्रण

              निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्य शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारियों से तकनीकी स्वीकृति और डिजाइन का अनुमोदन अनिवार्य किया गया है। गेरानाला जलाशय योजना न केवल जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह जशपुर के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में समृद्धि का नया द्वार खोलेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर

                              राइस मिल संचालन से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरतारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : खूंटीटोली शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर निराकरण

                              जिला स्तरीय शिविर में 566 आवेदन प्राप्त, शेष मामलों...

                              रायपुर : विशेष लेख : स्टेट कैपिटल रीजन : छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा

                              राजधानी क्षेत्र बनेगा आर्थिक शक्ति केंद्र, महानगरों की तर्ज...

                              Related Articles

                              Popular Categories