BRICS के लिए भारत आ सकते हैं ईरान के विदेश मंत्री, नई दिल्ली में 14-15 मई को होगी बैठक

              तेहरान: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस महीने भारत आ सकते है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक वे 14-15 मई को नई दिल्ली में होने वाली BRICS बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

              रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान चाहता है कि भारत की अध्यक्षता में BRICS पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाए। अगर यह दौरा होता है तो क्षेत्रीय संघर्ष शुरू होने के बाद यह अराघची की पहली भारत यात्रा होगी।

              मार्च में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत के दौरान भी अराघची ने BRICS की भूमिका का मुद्दा उठाया था। ईरानी सरकार के मुताबिक उन्होंने कहा था कि मौजूदा हालात में BRICS जैसे मंच क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

              भारत मई में BRICS समूह की अध्यक्षता कर रहा है और नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है। ऐसे में ईरान का भारत के साथ बढ़ता संपर्क भू-राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories