रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : 08 मई को खरसोता और किलकिला में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

              34 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी क्रम में 08 मई 2026 को  जशपुर जिले के मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता तथा पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम किलकिला में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों शिविरों में आसपास के कुल 34 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत खरसोता में आयोजित शिविर में खरसोता, गजमा, लुखी, कपरोल, मधवा, डड़गांव, हर्री, सरडीह, हर्राडीपा, ओरडीह, जरिया, बुमतेल, कांटाबेल, आस्ता, माडो एवं इराई के ग्रामीण शामिल होंगे।

              इसी प्रकार पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत किलकिला शिविर में इंजको, ईला, करमीटिकरा, कुमेकेला, कुनकुरी, केराकछार, किलकिला, गोढ़ीकला, जामजुनवानी, जोराडोल, तिलडेगा, दिवानपुर, बहनाटांगर, मुडेकेला, मिर्जापुर, सुखरापारा, सुसडेगा एवं सुरेशपुर के ग्रामीण अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह अभियान प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहा है।

              कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी बनेगा हरित ऊर्जा का नया हब

                              150 करोड़ के कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र पर मंथन,...

                              Related Articles

                              Popular Categories