रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा रायपुर जिले के लवन शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक-1 के कोंडापार माईनर, लाटा माईनर, रसौटा एवं केसला माईनर के पुननिर्माण कार्य हेतु वर्ष 2025-26 में 09 करोड़ 06 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त 462.61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उक्त कार्य के अंतर्गत लवन शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक-1 के कोंडापार माईनर, लाटा माईनर, रसौटा एवं केसला माईनर का रिमॉडलिंग, सी.सी लाईनिंग कार्य एवं स्ट्रक्चर का पुननिर्माण कार्य किया जाएगा।

(Bureau Chief, Korba)


