रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कांसाबेल में 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

            ’सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक समरसता और पारंपरिक संस्कृति की झलक’

            रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें 9 जोड़े हिंदू एवं 3 जोड़े ईसाई समुदाय से शामिल रहे।

            समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। विवाह कार्यक्रम की शुरुआत बारात निकासी से हुई, जिसमें वर-वधू पक्ष के परिजन एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वधू पक्ष द्वारा बारात का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा विधिवत वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं।

            इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती शिप्रा दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

            महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ सामूहिक विवाह की परंपरा को भी बढ़ावा दे रहा है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में सहायता मिल रही है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हो रहा है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण

                          निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश,...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          कोरबा: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

                          रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन...

                          Related Articles

                          Popular Categories