रायपुर : राज्य स्तरीय रैंकिंग में धमतरी ने हासिल किया प्रथम स्थान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में पारदर्शी कार्यप्रणाली, तेज निर्माण और सतत मॉनिटरिंग से मिली बड़ी सफलता

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जारी जिला स्तरीय समग्र रैंकिंग में धमतरी जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यभर में नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन अब अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन गया है। आवास निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता, जियो टैगिंग, ऑनलाइन प्रविष्टियां, हितग्राही आधारित मॉनिटरिंग तथा किस्त भुगतान जैसे विभिन्न मानकों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर धमतरी ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।

              यह उपलब्धि जिला प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं ग्राम पंचायतों, मैदानी अमले तथा हितग्राहियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। वर्ष 2024-26 के लिए जिले को कुल 42 हजार 318 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध अब तक 41 हजार 303 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें 40 हजार 640 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गई है। वर्तमान में 38 हजार 990 आवास निर्माणाधीन हैं तथा 37 हजार 247 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त का भुगतान किया जा चुका है। जिले में अब तक 29 हजार 35 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 68.6 प्रतिशत है।

              योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक नियमित समीक्षा, तकनीकी मार्गदर्शन और मैदानी अधिकारियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन द्वारा नवाचार आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था अपनाते हुए प्रगति की दैनिक समीक्षा की गई, जिससे निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई। कलेक्टर धमतरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर निर्माण की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण आवास समय पर उपलब्ध हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

              मुख्य कार्यपालन अधिकार ने कहा कि सतत फील्ड मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा बैठकों और तकनीकी समन्वय के कारण जिले में आवास निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रभावी टीमवर्क और निरंतर मॉनिटरिंग का परिणाम है। जिला प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार

                              मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने की मुलाकात

                              चित्रकोट में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोररायपुर (BCC...

                              रायपुर : फरसगांव में भव्य श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

                              श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा के मुख्य...

                              रायपुर : काम के एवज में राशि लेने के मामले में पटवारी निलंबित

                              कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories