कोरबा: डिज्नीलैंड मेले के कर्मचारियों की गुंडागर्दी, महिला को सरेआम मारी लात, पति और उसके साथी को भी जमकर पीटा, एक राउंड ज्यादा झूला झुलाने पर हुआ था विवाद; मैनेजर समेत 3 लोग गिरफ्तार

        कोरबा: जिले के डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है। विवाद झूले में एक राउंड और घुमाने की मांग को लेकर हुआ, जिसके बाद एक कर्मचारी ने महिला को सरेआम लात मार दी जिससे वो नीचे गिर गई।

        इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है, जहां वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मेला मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

        मेले में सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं क्योंकि इससे दो साल पहले यहां 3 व्यापारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है। वहीं पहले भी झूला गिरने से कई लोग घायल भी हुए थे। डिज्नीलैंड मेला में यह तीसरी बड़ी घटना है।

        देखिए तस्वीरें…

        डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है।

        परिवार के लोग झूले में एक और राउंड झुलाने के लिए बोल रहे थे। जिसे लेकर विवाद हुआ।

        परिवार के लोग झूले में एक और राउंड झुलाने के लिए बोल रहे थे। जिसे लेकर विवाद हुआ।

        मारपीट के बावजूद पत्नी बीच-बचाव करती नजर आई।

        मारपीट के बावजूद पत्नी बीच-बचाव करती नजर आई।

        अब जानिए क्या है पूरा मामला

        जानकारी के अनुसार, बुधवारी इलाके में 1 मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है। यहां 7 मई को एक पति-पत्नी अपने साथी के साथ मेला घूमने गए थे।

        इस दौरान वे ऊंचे वाले झूले में झूलने पहुंचे, जहां झूला रुकने के बाद उन्होंने एक बार और तेजी से झुलाने की मांग की। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया।

        विवाद इतना बढ़ा कि मेले के कर्मचारियों ने तीनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान एक कर्मचारी ने महिला को भी लात मार दी, जिससे वह नीचे गिर गई।

        मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

        वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर 8 मई को कार्रवाई की है। वहीं इस पूरे मामले में मेला कर्मचारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

        वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

        इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है।

        डिज्नीलैंड के मैनेजर समसुद्दीन खान, आकाश झूला के मालिक राहुल कुमार पासवान और कर्मचारी आनंद कुमार पासवान के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

        बुधवारी इलाके में एक मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है।

        बुधवारी इलाके में एक मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है।

        फूड लाइसेंस नहीं, खतरनाक स्टंट भी

        इस मेले में मौत का कुआं खेल चल रहा है। यहां स्टंटबाजी किए जाते हैं। वहीं, मेले में खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है, जिसके लिए लाइसेंस नहीं लिया गया है।

        खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, किसी तरह का कोई लाइसेंस या फिर अनुमति नहीं ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

        कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में 3 व्यापारियों की मौत हो गई थी।

        कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में 3 व्यापारियों की मौत हो गई थी।

        2 साल पहले 3 लोगों की हुई थी संदिग्ध मौत

        बता दें कि, डिज्नीलैंड मेले में 2 साल पहले यूपी के 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। तीनों व्यापारियों ने डिज्नीलैंड मेले में स्टॉल खोला था।

        रात में तीनों ने अंडा और चिकन बनाकर खाया था। खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त होने लगी।

        उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की फूड पॉइजनिंग की वजह से मौत की आशंका जताई गई थी। यूपी के सोहेल खान (12), अनिल कुमार पांडेय (28) और समीर खान (21) डिज्नीलैंड मेले में कारोबार करने आए थे।



                Hot this week

                रायपुर : महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव एवं गुण्डाधूर सम्मान के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक

                उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप मिलेंगे 1 लाख नगदरायपुर...

                रायपुर : दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत

                कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग में बनेगा उच्च स्तरीय पुलउप मुख्यमंत्री...

                Related Articles

                Popular Categories