रायपुर : सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। वर्षों से एक सुरक्षित एवं पक्के घर का सपना देख रहे बलरामपुर जिले के ग्राम टांगरमहरी निवासी रमोद के लिए वह पल यादगार बन गया जब सरनाडीह में आयोजित समाधान शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया।  प्रमाण पत्र पाकर रमोद और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी थी। रमोद ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ मिला। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास स्वीकृत होने से  परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

              उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब वास्तव में लोगों तक पहुंच रहा है। रमोद ने कहा कि पक्का मकान बनने से अब बरसात के दिनों में परिवार को टपकती छत और असुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब ग्रामीण अंचलों में लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर जीवन का आधार बन रही है। वर्षों से कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले परिवार अब पक्के घर के सपने को साकार होते देख रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न

                              समय पर मिल रही कृषि आदान सामग्रीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

                              राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री श्री केदार कश्यप...

                              Related Articles

                              Popular Categories