BIG NEWS: PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, भारत में तेल के बड़े-बड़े कुएं नहीं, आज वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत

          बेंगलुरु/हैदराबाद: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।

          पीएम ने हैदराबाद में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं।

          उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। आज हमें मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है।

          पीएम ने हैदराबाद में रविवार को बीजेपी की रैली के दौरान ये बातें कही। इससे पहले आज बेंगलुरु में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा है।

          हैदराबाद में मोदी के स्पीच की 3 बड़ी बातें…

          • आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का बड़े संयम के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हमें इंपोर्टेड पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल केवल आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए।
          • कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम की जो व्यवस्था विकसित की। आज समय की मांग ऐसी है कि अगर हम इन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें तो यह देश के हित में होगा।
          • 75 साल बाद असम में भाजपा सरकार ने हैट्रिक हासिल कर ली है। पुडुचेरी में भी भाजपा-एनडीए सरकार फिर से सत्ता में लौट आई है। इस जीत के बाद मैं तेलंगाना के लोगों की भावनाओं को भी देख रहा हूं।

          पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

          बेंगलुरु में पीएम के स्पीच की 3 बड़ी बातें…

          • कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने को मिल रही है।
          • कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।
          • 40 साल पहले 400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी पिछले तीन चुनावों में मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इसके बाद भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी हार के लिए पूरी दुनिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
          पीएम ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा की।

          पीएम ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा की।



                    Hot this week

                    रायपुर : अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

                    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के...

                    रायपुर : बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर

                    क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण...

                    Related Articles

                    Popular Categories