रायपुर : श्री रामलला दर्शन हेतु सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए 13 मई को होगी रवाना

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की गई श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना के अंतर्गत प्रदेश के श्रद्धालुओं को निरूशुल्क अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन द्वारा प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है। इसी क्रम में 13 मई 2026 को सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं के दल को बिलासपुर स्टेशन से रवाना किया जाएगा। जिसमे नोडल अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड सक्ती श्री राजकुमार पटेल को नियुक्त किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लुण्ड्रा में मिली दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियां

                              78 वर्षीय साधु शाह वर्षों से संभाल रहे ज्ञान...

                              Related Articles

                              Popular Categories