Stock Market Today: सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर 76,015 पर बंद, निफ्टी भी 360 अंक टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

        मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ। आज ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

        बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

        1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
        2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
        3. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

        एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा

        इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
        कोस्पी (साउथ कोरिया)7822+324+4.32%
        निक्केई (जापान)62418-296-0.47%
        हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26407-13-0.05%

        विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

        कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
        DII6,74816,62936,474
        FII/FPI-4,111-13,908-42,235

        नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

        शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

        इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : जीपीएम में नशामुक्त समाज के निर्माण का युवाओं ने लिया संकल्प, जागरूकता का दिया संदेश

                रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम...

                Related Articles

                Popular Categories