रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तुरी के अंतर्गत निर्मित पाराघाट फिडर योजना के जलद्वारों एवं विद्युत यांत्रिकीय उपकरणों की पेटिंग, सुधार, उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 27 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

(Bureau Chief, Korba)




