रायपुर : तालाब में डूबने से हुई दो मौतों पर प्रशासन का संबल

        पीड़ित परिवारों को 8 लाख की सहायता मंजूर

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्राकृतिक आपदा के मामलों में जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दो अलग-अलग हादसों में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों के लिए कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4-4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील टुण्डरा की निवासी श्रीमती कांतिबाई सोनी पति रामचरण सोनी की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी तरह ​ग्राम मड़वा की निवासी श्रीमती सावित्री वैष्णव पति भोलादास वैष्णव की भी पानी में डूबने के कारण असामयिक मृत्यु हुई थी।

        कलेक्टर ने दिए त्वरित भुगतान के निर्देश

        ​कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा ने इन प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि सहायता राशि सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में RTGS के माध्यम से जमा की जाए, ताकि शोक संतप्त परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।



                Hot this week

                रायपुर : बस्तर के ढोकरा शिल्प को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

                जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने किया...

                Related Articles

                Popular Categories