रायपुर : अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग बड़ी कार्रवाई, 3 चौन माउंटेन मशीनें जप्त कर सील

              मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार हो रही कार्रवाई, अवैध खनन करने वालों को कड़ा संदेश

              खनन पट्टा एवं भंडारण अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर भी हो रही निगरानी

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के बाद प्रदेश में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। खनिज विभाग ने पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरकर माफियाओं पर शिकंजा कसा है। विभागीय सचिव और संचालक स्तर से लगातार मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है, जिसके चलते अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं रायपुर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम हरडीडीह स्थित महानदी में अवैध रूप से साधारण रेत के उत्खनन का भंडाफोड़ किया।

              औचक निरीक्षण के दौरान मशीनों के जरिए नियम विरुद्ध रेत खनन करते पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत 3 चौन माउंटेन मशीनों को जप्त कर सील कर दिया। खनिज विभाग ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण तथा खनन पट्टा एवं भंडारण अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कड़ी और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधे कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल संरक्षण का संदेश दे रहे आंगनबाड़ी के नन्हे कदम

                              बस्तर के बच्चों ने खेल-खेल में सीखा स्वस्थ जीवन...

                              रायपुर : सुशासन तिहार : जनविश्वास का महाअभियान बना शिविर

                              तमनार में 626 आवेदनों का निराकरणरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : किसानों के लिए बना वरदान

                              महुआ शिविर में 16 किसानों को मिले किसान क्रेडिट...

                              रायपुर : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का कड़ाई से होगा पालन

                              भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के शीर्ष अधिकारियों की...

                              Related Articles

                              Popular Categories