रायपुर : भीषण गर्मी में राहत : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांवों में हैंडपंपों की मरम्मत व निरीक्षण

              रायपुर (BCC NEWS 24): भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की टीम द्वारा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भरतपुर विकासखंड के ग्राम बड़गांवकला, घाटमा, केसौडा, जनौरा एवं ढाबतुमाड़ी में हैंडपंपों की मरम्मत और निरीक्षण किया गया। गर्मी के मौसम में पेयजल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है। विभागीय अमले की तत्परता से ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें काफी राहत मिल रही है।

              लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार गांवों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हैंडपंप सुधार एवं रखरखाव का कार्य निरंतर जारी है और जहां से भी खराब हैंडपंप की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। बड़गांवकला, घाटमा, केसौडा, जनौरा एवं ढाबतुमाड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तत्परता तथा समय पर हैंडपंपों की मरम्मत से पानी की समस्या काफी हद तक दूर हुई है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार : भड़ेसर और नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

                              हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं...

                              Related Articles

                              Popular Categories