रायपुर : एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी

              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

              ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

              मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : किशोर न्याय बोर्ड में विशेषज्ञों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

                              22 मई तक कर सकेंगे आवेदन, मनोवैज्ञानिक एवं मनोसामाजिक...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना वनांचल के मछुआरों के लिए खुशियों की सौगात

                              मंगलतराई शिविर में मछुआ समिति खुर्सीटिकुर को मिला मछली...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत

                              हाटी शिविर में स्थानीय उत्पादों की धूमरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : ग्रामीण सचिवालयों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा त्वरित समाधान

                              मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में विशेष अभियान के तहत 394...

                              Related Articles

                              Popular Categories