रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मितानिन भारत कुंवर के बच्चे का जाति प्रमाण पत्र बना, वर्षों की चिंता हुई दूर

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बेनिया निवासी मितानिन श्रीमती भारत कुंवर के लिए यह अभियान बड़ी राहत लेकर आया। वर्षों से अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रयासरत भारत कुंवर को जनसमस्या निवारण शिविर में कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

          लंबे समय से चल रही थी परेशानी

          श्रीमती भारत कुंवर गांव में मितानिन के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र के लिए वे लंबे समय से प्रयास कर रही थीं, लेकिन तकनीकी कारणों और प्रक्रियागत कठिनाइयों के चलते उनका काम नहीं हो पा रहा था।

          शिविर में मिला तत्काल समाधान

          सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की और मौके पर ही उनके बच्चे का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

          मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

          श्रीमती भारत कुंवर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली और उनके बच्चे के भविष्य के लिए जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र मिलने से शिक्षा एवं छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं का लाभ लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

          सुशासन तिहार से बढ़ा लोगों का भरोसा

          सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सेवाएं अब लोगों को सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

                    रायपुर में मुख्यमंत्री साय और जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने...

                    रायपुर : सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    रायपुर : सुकमा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

                    राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा, कोटवारों...

                    Related Articles

                    Popular Categories