रायपुर : संकट की घड़ी में शासन का संबल

          कलेक्टर ने मृतक के परिजन को दी 4 लाख की सहायता

          रायपुर (BCC NEWS 24): प्राकृतिक आपदाओं और आकस्मिक दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक संवदेनशील पहल की है। बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर ने एक शोकाकुल परिवार की आर्थिक मदद के लिए 4 लाख रूपये की त्वरित सहायता राशि स्वीकृत की है।प्राकृतिक आपदा की स्थिति में शासन हर नागरिक के साथ खड़ा है। प्रभावित परिवारों तक शासकीय सहायता बिना किसी विलंब पहुँचाने सकारात्मक कदम उठा रही है।

          ’कुएं में डूबने से हुई थी अकाल मृत्यु’

          घटना तहसील लवन के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरियाडीह की है, जहाँ हेमराम नामक व्यक्ति की कुएं के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना ने परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा कर दिया था। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत, परिवार को सहारा देने के लिए प्रशासन ने तत्काल फाइल आगे बढ़ाई।

          ’राजस्व पुस्तक परिपत्र (6-4) के तहत मिली मंजूरी’

          कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह राशि स्वीकृत की है।हितग्राही श्रीमती उर्मिला मृतक हेमराम की पत्नी को सहायता राशि चार लाख रूपये आरटीजीएस (RTGS) के जरिए सीधे बैंक खाते में भुगतान करने  संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    पौधारोपण, जल संरक्षण और ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’...

                    रायपुर : राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC...

                    Related Articles

                    Popular Categories