रायपुर : पति के निधन के बाद नहीं टूटा हौसला

              सरकारी योजनाओं ने दिया नया जीवन

              रायपुर (BCC NEWS 24): बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सरगांव की रहने वाली चंद्रमणि के जीवन में उस समय कठिन दौर आ गया, जब पति के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। बच्चों की परवरिश, घर का खर्च और भविष्य की चिंता ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था, लेकिन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में फिर उम्मीद की रोशनी जगा दी। चंद्रमणि बताती हैं कि आर्थिक संकट के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें दैनिक जरूरतें पूरी करने में सहारा दिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत पक्के घर ने उनके टूटते सपनों को नया आधार दिया। अब उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही उनका परिवार सुरक्षित घर में रहेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली, जबकि राशन कार्ड से नियमित खाद्यान्न मिलने से परिवार चलाने में राहत मिली है। भावुक होकर चंद्रमणि कहती हैं कि कठिन समय में शासन की योजनाओं ने उन्हें टूटने नहीं दिया। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चों का भविष्य संवारने में जुटी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके परिवार को नया संबल और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : किशोर न्याय बोर्ड में विशेषज्ञों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

                              22 मई तक कर सकेंगे आवेदन, मनोवैज्ञानिक एवं मनोसामाजिक...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में शासन का संबल

                              कलेक्टर ने मृतक के परिजन को दी 4 लाख की...

                              Related Articles

                              Popular Categories