ग्वालियर: होटल के स्विमिंग पूल में 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत, CCTV में कैद घटना, वेद गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया, काफी देर तक छटपटाया लेकिन निकल नहीं पाया

          मध्य प्रदेश: ग्वालियर में होटल के स्विमिंग पूल में 7 साल के वेद के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार रात के इस फुटेज में दिख रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का आनंद ले रहा था। वह नहाने के बाद पूल से बाहर निकला। फिर कुछ ही मिनट बाद दोबारा कूदा।

          इस बार वेद पूल की 2 फीट गहराई वाली जगह की बजाय गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया। वह काफी देर तक पानी से बाहर आने की जद्दोजहद करता रहा। बहुत छटपटाया लेकिन बाहर नहीं आ सका और कुछ ही मिनटों में गहराई में समा गया।

          हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पूल में कई लोग मौजूद थे। लेकिन न तो वेद के परिवार के किसी सदस्य का ध्यान उसकी ओर गया और न ही होटल स्टाफ का। वेद जहां डूबा, उसके पास ही दो लड़के खड़े थे। वे आपस में गपशप करते रहे। उसी जगह से एक अन्य लड़का भी पानी में पैदल चलते हुए गुजरा, लेकिन वेद उससे नहीं टकराया।

          परिजन ने प्रिंस मामा होटल के मैनेजर राघवेंद्र सिंह पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूल में गहराई बताने के लिए कोई निशान या बोर्ड नहीं लगाया गया था। मौके पर बच्चों के लिए न तो लाइफ जैकेट थी और न ही कोई ट्रेंड लाइफगार्ड।

          होटल के सीसीटीवी कैमरे में वेद स्विमिंग पूल में कूदता दिख रहा है।

          दफनाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला शव

          मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में 11 मई की रात का है। जहां परिवार के साथ पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी।

          परिजन ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मंगलवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता दिनेश पाल और चाचा देवेंद्र पाल गिरवाई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।

          पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव दोबारा परिजन को सौंप दिया गया।

          प्रिंस मामा होटल के इसी स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के वेद की मौत हुई थी।

          प्रिंस मामा होटल के इसी स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के वेद की मौत हुई थी।

          एसपी बोले- फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान करेंगे

          एएसपी जयराज कुबेर ने कहा- पूल पार्टी वेद के चाचा देवेंद्र के दोस्तों ने ऑर्गनाइज की थी। होटल के CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट और पूल पार्टी करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

          गिरवाई थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

          गिरवाई थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    पौधारोपण, जल संरक्षण और ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’...

                    रायपुर : राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC...

                    Related Articles

                    Popular Categories