कोरबा: महिला के साथ मारपीट कर सोने की चेन और कान के टॉप्स की लूट, पुलिस ने पीड़िता के भांजे और उसकी मां पर दर्ज किया मामला

        कोरबा: शहर के काशीनगर खपराभट्ठा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट और सोने के जेवर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप महिला के भांजे और उसकी मां पर लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

        सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र निवासी लालती देवी दिहोलिया (38) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं। 13 मई की सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच वह अपनी बहन मनीषा ब्यास के घर गई थीं।

        गाली-गलौज के बाद शुरू हुई मारपीट

        पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान उनकी बड़ी बहन का बेटा अभिजीत गिरी उर्फ बाबूमणी और उसकी मां लीलावती गिरी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

        जब लालती देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, अभिजीत ने उनके हाथ, पैर, घुटने और चेहरे पर वार किए। साथ ही बाल पकड़कर घसीटा भी।

        कान की टॉप्स और सोने की माला लूटने का आरोप

        मारपीट के दौरान आरोपियों पर महिला के कान में पहनी सोने की टॉप्स और गले में पहनी सोने की मराठी माला लूटने का आरोप है। पीड़िता के अनुसार, जेवर का कुल वजन करीब 7 ग्राम और कीमत लगभग 70 हजार रुपए है।

        महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर घर आने-जाने वालों को भी गाली देकर धमकाते रहते हैं।

        पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही ही

        पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही ही

        CCTV में कैद हुई पूरी घटना

        घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से भी वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने भी घटना देखने और शोर-शराबा सुनने की बात कही है।

        पुलिस ने दर्ज किया मामला

        सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत BNS की धारा 309(6), 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



                Hot this week

                कोरबा: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जानकी साहू को मिला सहारा

                कोरबा (BCC NEWS 24): ग्राम लखनपुर निवासी जानकी साहू...

                Related Articles

                Popular Categories