रायपुर : मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा

        केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

        रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव, जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान की अफरा-तफरी सामने आने के बाद केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और एक अनधिकृत खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में शासन को 30 लाख 86 हजार 608 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है।

        जानकारी के अनुसार अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामड़े, तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनित मेरिया ने मोहारा धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी श्री संतोष वर्मा मौके से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा। वाहन चालक सुंदरलाल साहू ने पूछताछ में बताया कि वह ग्राम खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर समिति से बिना किसी वैध दस्तावेज के धान लोड कर परिवहन कर रहा था।

        इसके बाद विभागीय रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन का मिलान किया गया, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि समिति द्वारा खरीदे गए कुल धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान दिखाते हुए उसे ‘सूखत’ में दर्शा दिया गया था। आरोप है कि इस धान को फर्जी तरीके से बचाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था।

        प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र प्रभारी और संबंधित कर्मचारियों ने निजी लाभ के लिए कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उल्लंघन किया और शासन को लाखों रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा श्री संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री वेद प्रकाश साहू तथा ग्राम खैरी निवासी अनधिकृत खरीददार श्री राजू वर्मा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।



                Hot this week

                कोरबा: डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्री-स्टेक सत्यापन समय-सीमा में पूरा करें- कलेक्टर

                मैनुअल गिरदावरी नहीं होगी, पॉलीगॉन ऐप से कराएं प्रविष्टिकोरबा...

                कोरबा: कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

                कटघोरा-अंबिकापुर एनएच घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और पर्याप्त...

                Related Articles

                Popular Categories