रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोखपाल शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 265 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

          हितग्राहियों को मौके पर मिले राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस; मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मोखपाल में भव्य समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मोखपाल सहित बड़ेगुडरा, छोटेगुडरा, माहराकरका, तेलम, एटेपाल और पखनाचुआ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 265 आवेदन प्राप्त हुए। हितग्राहियों को मौके पर ही राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस प्रदा किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

          हितग्राही मूलक योजलाओं के लाभ का वितरण

          शिविर में प्रशासन की तत्परता देखने को मिली, जहाँ कई विभागों ने मौके पर ही सेवाओं का वितरण किया। खाद्य विभाग द्वारा 3 पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए। परिवहन विभाग की ओर से 12 युवाओं एवं ग्रामीणों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस सौंपे गए। मत्स्य पालन विभागरू ने एक हितग्राही को स्वरोजगार हेतु फिशिंग किट और जाल प्रदान किया गया।

          शिक्षा और प्रोत्साहन

          शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा गया।

          त्वरित समाधान और जन-सुनवाई

          शिविर के दौरान कुल 265 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने इन आवेदनों की प्रकृति के अनुसार उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। ग्रामीणों ने न केवल अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, बल्कि विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

          प्रशासन का संकल्प

          सुशासन तिहार का यह सफल आयोजन दंतेवाड़ा के सुदूर अंचलों तक शासन की पहुँच और अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करता है। प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों की दहलीज पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है, ताकि सुशासन की अवधारणा धरातल पर साकार हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्राथमिक शाला मोखपाल के नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत किया।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories