रायपुर : सुशासन की एक मिसाल : 15 वर्षीय योगेश को मौके पर ही मिली दिव्यांग पेंशन की सौगात

              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन और त्वरित न्याय के संकल्प को दोहराते हुए आज बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत धुरागांव में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया। यहाँ आयोजित ‘सुशासन शिविर 2026-27’ के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते एक दिव्यांग किशोर को तत्काल राहत पहुँचाई गई। ग्राम पंचायत धुरागांव के निवासी थबीर राम मंडावी के 15 वर्षीय पुत्र योगेश, जो पैर से दिव्यांग हैं, आज शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुँचे थे। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की।

              सुशासन की एक मिसाल : 15 वर्षीय योगेश को मौके पर ही मिली दिव्यांग पेंशन की सौगात

              योगेश का दिव्यांग पेंशन प्रकरण न केवल मौके पर तैयार किया गया, बल्कि उसका त्वरित निराकरण करते हुए आज ही पेंशन स्वीकृत कर दी गई।इस दौरान योगेश और उसके पिता पिता के सयुंक्त नाम पर बैंक खाता भी खोला गया, ताकि पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान किया जा सके। पेंशन की स्वीकृति मिलने पर योगेश के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और वह आवेदन स्वीकृत पाकर काफी उत्साहित नजर आया। धुरागांव के ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल की सराहना की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा

                              केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर...

                              Related Articles

                              Popular Categories