रायपुर : प्रशासनिक दक्षता का सम्मान मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्धता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को नवाजा

              समाज कल्याण विभाग बना ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ विभाग व्यक्तिगत श्रेणी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी भी सम्मानित

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम में मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। यह सम्मान ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों (नस्तियों) के त्वरित निराकरण और कार्यालयीन समय की प्रतिबद्धता (उपस्थिति) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ई-ऑफिस न केवल कार्य में पारदर्शिता लाता है, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी गति देता है। उन्होंने समयबद्धता को बेहतर कार्य-संस्कृति का आधार बताया और अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

              सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में मंत्रालय के तीन विभागों ने बाजी मारी। प्रथम स्थान समाज कल्याण विभाग, द्वितीय स्थान गृह विभाग, तृतीय स्थान परिवहन विभाग का रहा। ई-ऑफिस श्रेणी में व्यक्तिगत सम्मान में विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों की सूची इस प्रकार हैः- संयुक्त/अपर सचिव श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिम जाति विकास) प्रथम, श्री अनुपम त्रिवेदी (अल्पसंख्यक विकास) द्वितीय, श्री सचिदानंद आलोक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तृतीय स्थान पर रहे। उप सचिव श्री दूरदेशी राम सोन्टापर (वन विभाग) प्रथम, श्री किशोर कुमार भूआर्य (ळ।क्) द्वितीय, श्री रामप्रसाद चौहान (गृह विभाग) तृतीय, अवर सचिव श्री अरुण कुमार मिश्रा (विधि विभाग) प्रथम, श्री मगनलाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग) द्वितीय, श्री पूरन लाल साहू (गृह विभाग) ई-ऑफिस श्रेणी में व्यक्तिगत तृतीय स्थान पर रहे। एवं अनुभाग अधिकारी श्री नंदकुमार मेश्राम (ळ।क्) प्रथम, श्री भोले नाथ सारथी (वन विभाग) द्वितीय, श्री पी. नागराजन (गृह विभाग) ई-ऑफिस श्रेणी में व्यक्तिगत तृतीय स्थान पर रहे।

              सचिवालय सहायक एवं तकनीकी श्रेणी

              प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता श्रीमती रेखा देवांगन (सहायक अनुभाग अधिकारी), श्री दौलत राम वर्मा (वरिष्ठ सचिवालय सहायक), श्री प्रमोद कुमार (कनिष्ठ सचिवालय सहायक) और श्रीमती माया देवांगन (डाटा एंट्री ऑपरेटर), समयबद्धता और उपस्थिति रैंकिंग में कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी रैंकिंग जारी की गई। प्रथम सुश्री कांति सूर्यवंशी (सहायक अनुभाग अधिकारी), द्वितीय श्री रमाकांत (स्टेनोटायपिस्ट), अराधना साहू (निज सचिव), हुप्पल देवांगन, जयप्रकाश साव, जयमनी पहाड़िया, जीघन राम साहू, लीना राकेश, मुकेश कुमार शाकार और मुकेश कुमार तांडी रहे। तृतीय मुकेश राम प्रधान, ओमप्रकाश पात्रे, प्रमीला यादव, संतोष कुमार साहू, सुधा शेंडे, त्रिभुवन निषाद और विनोद कुमार अठानकर रैंकिंग जारी की गई।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories