रायपुर : कांकेर-नारायणपुर IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के परिजनों को प्रामेरिका लाइफ ‘PARAM’ द्वारा 1 करोड़ 6 लाख से अधिक की वित्तीय सहायता

              रायपुर (BCC NEWS 24): 2 मई को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों द्वारा बिछाई गई सुरंग को नष्ट करते समय हुए IED विस्फोट में इंस्पेक्टर सुखराम वड्डी, कांस्टेबल कृष्ण कोमरा, बस्तर फाइटर संजय गड़पाले एवं कांस्टेबल परमानंद कोमरा शहीद हो गए। देश की सुरक्षा में इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दुखद घड़ी में शहीदों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने अपने *’PARAM’ डिपार्टमेंट* के तहत त्वरित दावा निपटान किया है। *श्री जसमीत सिंह छाबड़ा, परम हेड (Pramerica Life), छत्तीसगढ़* ने जानकारी दी कि चारों शहीद जवानों के नामांकित परिजनों को क्रमशः *₹29,54,594*, *₹23,76,545*, *₹23,27,873* एवं *₹30,00,716* की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार शहीदों के परिवारों को *कुल ₹1,06,59,728* की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

              इस कुल राशि में से एक निश्चित हिस्सा परिजनों को *तुरंत प्रदान कर दिया गया है*, जबकि शेष राशि *222 महीनों तक हर महीने* नियमित रूप से दी जाएगी। 222 महीनों के बाद अंत में *एकमुश्त शेष राशि* का भी भुगतान किया जाएगा, जिसे मिलाकर कुल सहायता राशि *₹1,06,59,728* होती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य शहीदों के परिवारों को लंबे समय तक सतत आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

              श्री जसमीत सिंह छाबड़ा, परम हेड (Pramerica Life) ने बताया कि “PARAM कोई विशेष योजना नहीं है, बल्कि प्रामेरिका लाइफ का एक समर्पित डिपार्टमेंट है जो विशेष रूप से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए कार्य करता है। *यह डिपार्टमेंट न केवल जोखिम भरे/नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामान्य ड्यूटी क्षेत्रों में तैनात जवानों को भी इसका पूर्ण लाभ मिलता है।* विशेष रूप से *जोखिम भरे क्षेत्रों में तैनात CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB, असम राइफल्स, NSG एवं STF* के जवानों के लिए यह एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है। वर्ष 2015 से, यानी पिछले 11 वर्षों से छत्तीसगढ़ में हम यह सेवा प्रदान कर रहे हैं।”

              उन्होंने आगे कहा, “जो जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर दुर्गम एवं खतरनाक क्षेत्रों में तैनात हैं, उनके परिवार की रक्षा करना हमारा पहला धर्म है। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में तैनात जवानों को भी PARAM समान रूप से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। जो हमारा नारा है – ‘जो देश की रक्षा करते हैं, उनके परिवार की रक्षा हम करेंगे’ – इसी संकल्प के साथ यह कार्य किया गया है।” शहीद इंस्पेक्टर सुखराम वड्डी, कांस्टेबल कृष्ण कोमरा, संजय गड़पाले एवं परमानंद कोमरा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भव्य श्रमिक सम्मेलन में गूंजा श्रमिक सशक्तिकरण का संदेश

                              योजनाओं से जोड़कर श्रमिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन...

                              रायपुर : इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा – राज्यपाल डेका

                              ’वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई फसल किस्मों और आधुनिक तकनीकों...

                              KORBA : सभापति ने किया गुठली दान का आव्हान

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केारबा के...

                              Related Articles

                              Popular Categories