रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : समाधान शिविर में पंडरभट्ठा के शिवशंकर राजपूत का बना लाईसेंस

        समय और पैसे की हुई बचत

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार अब आम नागरिकों के लिए राहत, सुविधा और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। दूर-दराज के गांवों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की इस पहल से लोगों को घर के नजदीक ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

        इसी क्रम में मुंगेली जिले के विकासखंड मुंगेली के ग्राम नवागांव (चि.) में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में ग्राम पंडरभट्ठा निवासी शिवशंकर राजपूत को टू एवं फोर व्हीलर लर्निंग लाइसेंस की सुविधा प्राप्त हुई। शिवशंकर ने बताया कि शिविर में बिना किसी अनावश्यक दौड़-भाग के उनका लर्निंग लाइसेंस आसानी से बन गया, जिससे उन्हें शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हुई।

        शिवशंकर राजपूत ने कहा कि शासन के समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में जनसेवा और सुशासन की भावना को साकार कर रहे हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories