रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली हिरमन बाई के परिवार की जिंदगी

              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर

              अब सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहा परिवार

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद और खुशियों का माध्यम बन रही है। योजना के तहत लगातार पूर्ण हो रहे आवास गरीब एवं वंचित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रजौली निवासी हितग्राही हिरमन बाई का परिवार अब अपने पक्के घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पहले हिरमन बाई का परिवार वर्षों से कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवनयापन कर रहा था। बारिश के दिनों में घर टपकता था, गर्मी और ठंड में भी परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सुरक्षित आवास का सपना उनके लिए दूर की बात थी।
              बीते वर्ष हिरमन बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत हुआ। शासन की पारदर्शी डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची। आर्थिक सहायता प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने सपनों के पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू किया, जो अब पूर्ण हो चुका है।

              आज हिरमन बाई का परिवार नए पक्के घर में सुरक्षित, सम्मानजनक और सुखद जीवन जी रहा है। अब उन्हें मौसम की मार की चिंता नहीं सताती। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार में आत्मविश्वास एवं खुशहाली का माहौल है। हिरमन बाई भावुक होकर बताती हैं कि पहले उनका जीवन बेहद कठिन था, लेकिन शासन की इस योजना ने उनके जीवन में नई रोशनी और खुशियां ला दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल पीड़ित परिवारों को मिली बड़ी राहत

                              शासकीय सेवा के स्थान पर 60 लाख रुपये की...

                              रायपुर : सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

                              कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्करायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार...

                              रायपुर : विशेष लेख : नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

                              किसान भईयों को कम लागत में होगी अधिक पैदावारीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories