गुजरात:  इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, वडोदरा से दिल्ली रवाना होने वाली थी, अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स, 25 मिनट बाद शुरू हुई सप्लाई

        वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने।

        इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक पैसेंजर ने अपने मोबाइल में ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है।

        25 मिनट बाद लाइट बिजली सप्लाई हुई शुरू

        रविवार रात को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E657 वडोदरा से दिल्ली रवाना होने की तैयारी में थी। इसी बीच 8:50 बचे अचानक फ्लाइट की बिजली गुल हो गई। करीब 25 मिनट बाद बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन का जीपीयू (ग्राउंड पावर यूनिट) में तकनीकी समस्या आ गई थी। इससे ये हालात बने।

        प्लेन के अंदर की 3 तस्वीरें…

        एयरपोर्ट पर जीपीयू का काम क्या है?

        जब कोई विमान रनवे या टर्मिनल पर खड़ा होता है, तो उसके मुख्य इंजन बंद कर दिए जाते हैं। इंजन बंद होने पर भी ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) प्लेन के अंदर महत्वपूर्ण प्रणालियों, जैसे कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट्स (डिस्प्ले और नेविगेशन), केबिन लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग (तापमान बनाए रखने के लिए) और इंजन को दोबारा चालू करने के लिए आवश्यक बिजली प्रदान करता है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories