कोरबा में कृषक उत्पादक समूह हेतु निर्यात क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन कोरबा एवं द एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स् एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी जिले यथा कोरबा के किसान उत्पादक संगठन हेतु एक्स्पोर्ट सेंसेटाइजेशन एवं कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, ग्राम-नावापारा, विकासखण्ड-करतला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के किसान उत्पादक संगठनों को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं, प्रक्रियाओं एवं आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी क्षमता का निर्माण करना रहा।

            कार्यक्रम के शुरूवात में एपीईडीए के प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार द्वारा उपस्थित किसान उत्पादक संगठन के संगठन प्रमुख एवं उनके सदस्यों से बारी-बारी उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली गई एवं निर्यात हेतु न्यूनतम मात्रा जो कि 01 कन्टेनर 26 मिट्रिक टन होती है की जानकारी दी गई व विभिन्न उत्पादों हेतु विभिन्न निर्यात काउंसिल के बारे में बताया गया। छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों से कौन-कौन से वेरायटी के उत्पादों की विशेष मांग विदेशों में है व निर्यात किये जा रहे हैं, की जानकारी दी गई एवं किन किन कारणों से उत्पाद निर्यात हेतु निरस्त हो जाते है के बारे में अवगत कराया गया। अंत में सभी उपस्थित किसान उत्पादक संगठन को एपीईडीए के किसान कनेक्ट पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया जो कि निशुल्क है। प्रशिक्षण में एपीइडीए  के प्रतिनिधि द्वारा निर्यात नीति, गुणवत्ता मानक, पैकेजिंग, विपणन रणनीति एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग पर विस्तृत जानकारी दी गई।  

            इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कृषि विभाग के अधिकारी एवं एपीइडीए  के प्रतिनिधियों ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में सहायक होंगे और जिले के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की ओर एक महत्तवपूर्ण कदम होगा। उक्त कार्यक्रम में एपीइडीए  रायपुर के श्री  दिनेश   कुमार, बिजनेस डेव्हलप्मेंट मैनेजर उपस्थित हुये, कृषि विभाग कोरबा के श्री के.के.कुशवाहा, कृषि विकास अधिकारी, श्री निर्मल एक्का, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री विषाल चंद्रा, देसी फैसिलिटेटर, उद्यान विभाग के श्री हीरा देवांगन, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, श्री हेतराम कश्यप, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्राम बरतोरी विकास शिक्षण समिति के श्रीडालेश्वर कश्यप, कोओरडिनेटर, महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के श्री ईतवारी बंजारे, सी.ई.ओ, जय गुरूदेव बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के श्री दिनेश तिवारी एवं अन्य 07 कृषक उत्पादक संगठन के संगठन प्रमुख एवं सदस्यों द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories