मुंबई: सलमान खान के घर में 5 फुट लंबा सांप मिला, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम, बिना सुरक्षा उपकरण के हाथों से पकड़ा

              मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक 5 फुट लंबा सांप मिला। सूचना मिलने के बाद उसे रेस्क्यू करने के लिए एक स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा।

              हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांप अपार्टमेंट के नीचे मिला था। रेस्क्यूअर ने उसे हाथों से पकड़कर सुरक्षित तरीके से काबू में किया। मौके पर अधिकारी भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। वीडियो में रेस्क्यूअर सांप को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। उसने पहले सांप का पीछा किया, फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे हाथ में लपेटा और बाद में बैग में डाल दिया।

              मिली जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। यही वजह है कि उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पकड़ा गया।

              हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सांप अपार्टमेंट में कैसे घुसा और इसके रेस्क्यू के लिए किसने रेस्क्यूअर को बुलाया था।

              हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सांप अपार्टमेंट में कैसे घुसा और इसके रेस्क्यू के लिए किसने रेस्क्यूअर को बुलाया था।

              गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी

              गौरतलब है कि इससे पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट साल 2024 में चर्चा में आया था। जब 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी। उस वक्त सलमान खान अपार्टमेंट में ही थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई ने ली थी।

              सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की

              वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

              वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

              सलमान खान ने हाल ही में फिल्म 'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की थी।

              सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक शेयर की थी।

              इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories