रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के आदर्श उत्तर जारी

            25 मई तक किया जा सकता है दावा-आपत्ति 

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 02 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) के प्रश्नपत्रों के आदर्श उत्तर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न अथवा उसके आदर्श उत्तर पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे दिनांक 19 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे के मध्य कार्यालयीन दिवसों में अपना आवेदन सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के नाम से मण्डल के आवक कक्ष में जमा कर सकते हैं।

            मण्डल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति आवेदन में परीक्षार्थी का नाम, रोल नम्बर, हस्ताक्षर, प्रवेश पत्र की छायाप्रति तथा दावा-आपत्ति के समर्थन में प्रमाण संलग्न होना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डाक द्वारा भेजे गए आवेदन समय पर प्राप्त नहीं होने अथवा विलंब की स्थिति में मण्डल उत्तरदायी नहीं होगा। साथ ही, ई-मेल के माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories