रायपुर : ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

            आरोपी जेल भेजा गया

            रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ जिले में ओडिसा प्रांत की बीयर और व्हिस्की समेत कुल 96.580 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त-घरघोड़ा श्रीमती रागिनी पटेल और उनकी टीम ने ग्राम सिहारधार में आरोपी के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी नुक सिंह भगत निवासी सिहारधार, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

            आबकारी विभाग के अनुसार मौके से ओडिसा प्रांत की 122 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, जिसकी मात्रा 79.300 लीटर है, जब्त की गई। इसके अलावा 48 पाव ऑफिसर च्वॉइस व्हिस्की और 48 पाव छत्तीसगढ़ निर्मित देशी प्लेन शराब भी बरामद की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 96.580 लीटर अवैध शराब जब्त की गई आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वृत्त-घरघोड़ा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories