प्रधानमंत्री मोदी ने इटली PM को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे, 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली

              रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”

              पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया।

              इससे पहले दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी किया और कई अहम मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत भी की। मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “वेलकम माय फ्रेंड।” दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

              पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

              मोदी और मेलोनी की मुलाकात की 8 तस्वीरें…

              इटली की पीएम मेलोनी ने डिनर से पहले पीएम मोदी का स्वागत किया।

              इटली की पीएम मेलोनी ने डिनर से पहले पीएम मोदी का स्वागत किया।

              प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

              प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

              मोदी और मेलोनी मंगलवार शाम राजधानी रोम में बातचीत करते हुए।

              मोदी और मेलोनी मंगलवार शाम राजधानी रोम में बातचीत करते हुए।

              मोदी और मेलोनी मंगलवार शाम एक बालकनी से रोम शहर का नजारा देखते हुए।

              मोदी और मेलोनी मंगलवार शाम एक बालकनी से रोम शहर का नजारा देखते हुए।

              मोदी और मेलोनी ने मंगलवार को साथ में डिनर किया। इस दौरान नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

              मोदी और मेलोनी ने मंगलवार को साथ में डिनर किया। इस दौरान नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

              पीएम मोदी और मेलोनी ने एक ही कार में सफर किया।

              पीएम मोदी और मेलोनी ने एक ही कार में सफर किया।

              इटली की पीएम मेलोनी ने मंगलवार शाम पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

              इटली की पीएम मेलोनी ने मंगलवार शाम पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

              मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम में तस्वीर खिंचाई।

              मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम में तस्वीर खिंचाई।

              मोदी के इटली पहुंचने की 7 तस्वीरें…

              पीएम मोदी ने इटली की राजधानी रोम के एयरपोर्ट पर पहुंचकर हाथ जोड़कर नमस्ते किया।

              पीएम मोदी ने इटली की राजधानी रोम के एयरपोर्ट पर पहुंचकर हाथ जोड़कर नमस्ते किया।

              रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का इटली में भारत की राजदूत वाणी सर्राजू राव और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

              रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का इटली में भारत की राजदूत वाणी सर्राजू राव और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

              रोम पहुंचने पर मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया।

              रोम पहुंचने पर मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया।

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में वाराणसी पर बनी खास पेंटिंग्स देखी। इटली के चित्रकार जियामपाओलो टोमासेट्टी ने उन्हें ये पेंटिंग गिफ्ट की।

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में वाराणसी पर बनी खास पेंटिंग्स देखी। इटली के चित्रकार जियामपाओलो टोमासेट्टी ने उन्हें ये पेंटिंग गिफ्ट की।

              पीएम मोदी के मंगलवार शाम रोम पहुंचने के बाद कलाकारों ने उनका स्वागत किया।

              पीएम मोदी के मंगलवार शाम रोम पहुंचने के बाद कलाकारों ने उनका स्वागत किया।

              भारतीय प्रवासियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी एक पेंटिंग पर ऑटोग्राफ देते हुए।

              भारतीय प्रवासियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी एक पेंटिंग पर ऑटोग्राफ देते हुए।

              पीएम मोदी के रोम पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया।

              पीएम मोदी के रोम पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया।

              दोनों देशों में स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर चर्चा संभव

              मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इटली अपने रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों देश भविष्य में सालाना नियमित बैठकें शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं।

              भारत और इटली के बीच पिछले कुछ सालों में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों में तेजी आई है। दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और नई तकनीकों के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हो सकती है।

              इसके तहत रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने पर भी विचार किया जा रहा है।

              फिलहाल भारत और इटली के बीच व्यापार 14 अरब यूरो यानी 1.60 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है। दोनों देश विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा, रक्षा और हरित ऊर्जा सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

              इटली के उद्योगपतियों से मिलेंगे पीएम मोदी

              पीएम मोदी इटली के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और भारत में नई औद्योगिक पार्टनरशिप पर चर्चा होने की संभावना है।

              मोदी आखिरी बार जून 2024 में इटली गए थे। उस समय उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जो इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित हुआ था।

              मोदी ने 15 मई से शुरू हुए अपने विदेश दौरे में UAE, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया। इटली इस यात्रा का आखिरी पड़ाव है।

              भारत-इटली के बीच IMEC कॉरिडोर पर फोकस रहेगा

              मोदी के इटली दौरे में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) बड़ा फोकस रहने वाला है। भारत और इटली इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने और व्यापार-कनेक्टिविटी मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

              IMEC एक बड़ा रणनीतिक और आर्थिक प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद भारत को अरब खाड़ी देशों के जरिए यूरोप से जोड़ना है।

              इस परियोजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। इसके लिए भारत, यूरोपीय संघ, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत कई देशों ने एक समझौता साइन किया था।

              IMEC के तहत रेलवे, बंदरगाह, शिपिंग नेटवर्क, ऊर्जा कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ा जाएगा।

              इस कॉरिडोर को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे भारत और यूरोप के बीच सामान की आवाजाही तेज होगी और लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी।

              यह प्रोजेक्ट सप्लाई चेन को मजबूत करने के साथ ऊर्जा और व्यापार सुरक्षा बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

              भारत-इटली के लिए IMEC क्यों अहम?

              IMEC को भारत और इटली दोनों अपने लंबे समय के रणनीतिक और आर्थिक हितों से जोड़कर देख रहे हैं। भारत के लिए यह प्रोजेक्ट यूरोप तक तेज और सस्ता व्यापार मार्ग खोल सकता है, जबकि इटली खुद को यूरोप के बड़े लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में मजबूत करना चाहता है।

              • अभी भारत से यूरोप तक सामान पहुंचाने में ज्यादातर समुद्री रास्ते और स्वेज नहर पर निर्भरता रहती है। IMEC बनने के बाद भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप के बीच मल्टी-मोडल नेटवर्क तैयार होगा, जिससे ट्रांसपोर्ट टाइम और लागत दोनों घट सकती हैं।
              • इटली यूरोप में मेडिटेरेनियन क्षेत्र का बड़ा गेटवे माना जाता है। ऐसे में IMEC के जरिए इटली एशिया-यूरोप सप्लाई चेन का अहम केंद्र बन सकता है। इससे वहां के बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद है।
              • भारत इस प्रोजेक्ट को सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि रणनीतिक नजरिये से भी देख रहा है। इसे चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है, ताकि वैश्विक सप्लाई चेन में चीन पर निर्भरता कम हो सके।
              • ऊर्जा सुरक्षा भी बड़ा कारण है। IMEC के तहत बिजली, ग्रीन हाइड्रोजन और डिजिटल कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित करने की योजना है। इससे भारत को यूरोप और खाड़ी देशों के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
              • भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ा है। ऐसे में IMEC को दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को अगले स्तर पर ले जाने वाले प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में अवैध रेत...

                              Related Articles

                              Popular Categories