रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत राज्य स्तरीय ऑनलाइन संगोष्ठी 22 मई को

              जनजातीय विकास में एआई और नई तकनीकों की भूमिका पर होगा विचार-विमर्श

              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत 22 मई 2026 को  सवेरे 10 बजे से राज्य स्तरीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका संवर्धन, सुशासन, बाजार संपर्क तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (।प्) और नई तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं, चुनौतियों और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जनजातीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नीति-निर्माता, तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधि तथा जनजातीय विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

              संगोष्ठी का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही जनजातीय समुदायों की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इस पहल से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आजीविका और सुशासन को मजबूत बनाने के नए अवसरों पर व्यापक चर्चा होगी। कार्यक्रम के माध्यम से विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे तथा जनजातीय विकास के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत करेंगे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories