राजस्थान: 8 साल के बच्चे की आंख में घुसा तार, टॉय कार से खेलते समय हादसा, पिता ने एक दिन पहले 250 रुपए में दिलाई थी, डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला

              पाली (राजस्थान): खेलते समय टॉय कार से तार निकलकर 8 साल के बच्चे की आंख में घुस गया। दर्द से बच्चा छटपटाने लगा। उसकी चीख सुनकर पेरेंट्स दौड़े। बच्चे की आंख में घुसकर तार बाहर की तरफ लटक रहा था। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया।

              यह पूरा मामला पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी का है।

              घटना के बाद की PHOTOS….

              बलवीर सिंह ने बेटे कुलदीप की जिद पर 20 मई (मंगलवार) को 250 रुपए में टॉय कार दिलवाई थी। बुधवार शाम खेलते समय हादसा हुआ।

              बलवीर सिंह ने बेटे कुलदीप की जिद पर 20 मई (मंगलवार) को 250 रुपए में टॉय कार दिलवाई थी। बुधवार शाम खेलते समय हादसा हुआ।

              कार को आगे-पीछे करते समय तार अचानक निकलकर आंख में घुस गया।

              कार को आगे-पीछे करते समय तार अचानक निकलकर आंख में घुस गया।

              पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बच्चे की आंख से तार निकाल दिया। अब वह स्वस्थ है।

              पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बच्चे की आंख से तार निकाल दिया। अब वह स्वस्थ है।

              घर में खेलते समय हुआ हादसा

              इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले बलवीर सिंह का बेटा कुलदीप (8) बुधवार देर शाम घर में रिमोट वाली कार (खिलौना) से खेल रहा था। अचानक कार का तार झटके से निकला और सीधे मासूम की आंख में जा घुसा। तार पुतली के नीचे फंसकर लटक गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे उसे बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए।

              बलवीर सिंह ने बताया- बेटे की जिद पर बुधवार को ही 250 रुपए में रिमोट कार खरीदकर दी थी।

              डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला तार

              बांगड़ हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल नागर ने बताया- बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। सूचना मिलने पर डॉ. सुभाष सैनी, डॉ. रिया और डॉ. अंकिता की टीम ने आंख में फंसे तार को सफलतापूर्वक निकाल दिया। बच्चे को गुरुवार सुबह दोबारा जांच के लिए बुलाया गया था। उसकी आंख सुरक्षित है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आरसीसी नाली के लिए 92 लाख रुपए मंजूर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...

                              रायपुर : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

                              NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मरीजों को मिलेंगी और...

                              रायपुर : 07 जुलाई को सरगुजा जिले में मनाया जाएगा रोजगार एवं आवास दिवस

                              प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विकसित भारत-जी राम जी...

                              Related Articles

                              Popular Categories